गृह प्रवेश पूजा

नए घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए विधि-विधान से विशेष गृह प्रवेश पूजा

समय

3 - 5 घंटे

स्थान

उज्जैन मध्य प्रदेश

गृह प्रवेश पूजा के लाभ

नए घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ वातावरण की कामना

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए पूजा

वास्तु संबंधी दोषों से शांति की प्रार्थना

वास्तु संबंधी दोषों से शांति की प्रार्थना

परिवार के सदस्यों के लिए मंगल एवं सुख की कामना

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और आध्यात्मिक शुद्धिकरण

नए घर में शुभ एवं मंगलमय जीवन की शुरुआत

गृह प्रवेश पूजा क्या है?

गृह प्रवेश पूजा नए घर में प्रवेश करने से पहले या प्रवेश के शुभ अवसर पर की जाने वाली एक महत्वपूर्ण हिंदू धार्मिक पूजा है। इस पूजा का उद्देश्य नए घर का शुद्धिकरण, सकारात्मक वातावरण की स्थापना तथा परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करना होता है।

पूजा में गणेश पूजन, कलश स्थापना, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन, हवन और अन्य वैदिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं। पंडित जी द्वारा शुभ मुहूर्त और घर की परिस्थितियों के अनुसार पूजा की विधि निर्धारित की जाती है।

उज्जैन की पावन भूमि पर योग्य वैदिक पंडितों द्वारा विधि-विधान से सम्पन्न पितृ दोष पूजा एवं तर्पण से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके आशीर्वाद की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह पूजा परिवार में सुख, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा लाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस पूजा में क्या-क्या शामिल है?

सम्पूर्ण पूजा सामग्री

अनुभवी वैदिक पंडित

संकल्प एवं गोत्र उच्चारण

गणेश एवं वास्तु पूजन

हवन एवं पूर्णाहुति

प्रसाद वितरण

गृह प्रवेश पूजा की प्रक्रिया

संकल्प

गृहस्वामी एवं परिवार के नाम से पूजा का संकल्प

गणेश पूजन

सभी विघ्नों के निवारण हेतु भगवान श्री गणेश का पूजन।

कलश स्थापना

कलश स्थापना एवं गृह शुद्धिकरण

वास्तु पूजन

वास्तु देवता एवं दिशाओं से संबंधित पूजन

हवन

नवग्रहों की पूजा एवं शांति की प्रार्थना

आरती एवं प्रसाद

आरती, प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण

महत्वपूर्ण जानकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. गृह प्रवेश पूजा कब करनी चाहिए?

गृह प्रवेश पूजा नए घर में प्रवेश करने से पहले या शुभ गृह प्रवेश के अवसर पर कराई जाती है। शुभ तिथि और मुहूर्त पंचांग एवं पंडित जी के परामर्श से निर्धारित किया जाता है।

हाँ, नए घर के साथ-साथ लंबे समय से बंद या पुनर्निर्मित घर में प्रवेश के अवसर पर भी गृह शुद्धि एवं गृह प्रवेश पूजा कराई जा सकती है।

गृहस्वामी, परिवार के सदस्य और इच्छुक परिजन पूजा में शामिल हो सकते हैं। पंडित जी पूजा के दौरान आवश्यक विधि और संकल्प के बारे में मार्गदर्शन करेंगे।

हाँ, पूजा हेतु आवश्यक सभी सामग्री हमारी टीम द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

सामान्यतः गृह प्रवेश पूजा में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। पूजा की विधि के अनुसार समय अलग-अलग हो सकता है।

यदि गोत्र ज्ञात हो तो अवश्य बताएं। यदि गोत्र ज्ञात नहीं है, तो भी योग्य पंडित वैदिक विधि के अनुसार पूजा संपन्न कर सकते हैं।

हाँ, गृह प्रवेश पूजा में सामान्यतः हवन किया जाता है। हवन के माध्यम से वैदिक मंत्रों के साथ आहुति देकर मंगल एवं शांति की प्रार्थना की जाती है।

Scroll to Top